नवगछिया : खरीक मीटर चेक करने पहुंचे बिजली कंपनी के जेई राकेश रंजन और दो अन्य पर एक लाख रुपए चोरी करने का आरोप लगाया गया है। खरीक के बगड़ी निवासी अनिल साह ने थाने में आवेदन दिया है।

आरोप है कि 18 जून को जेई राकेश रंजन, शंकर चौधरी व सुभाष यादव मेरे घर में घुसकर मीटर चेक करने लगे। इसी दौरान तीनों टेबल पर रखे मक्के की बिक्री के एक लाख रुपए ले लिए। जानकारी पर मैं पहुंचा तो तीनों हमसे एक लाख रुपए ग मांगने लगे।

नहीं देने पर केस करने की धमकी दी। शोर सुनकर पड़ोस के लोग जुटे तो सभी व्यक्ति भाग गए। जेई राकेश रंजन ने कहा कि अनिल साह पर बिजली चोरी के आरोप में केस दर्ज कराया गया है। इसी कारण वह आरोप लगा रहा है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....