नवगछिया : बाबा गणिनाथ सेवा समिति नवगछिया के द्वारा लगातार कई दिनों से उन निहायत जरूरतमंद लोगों को मदद कर रही है जिनके पास राशन कार्ड या अन्य सरकारी सुविधा से वंचित है वैसे लोगों को चिन्हित कर उसे राहत सामग्री पहुंचा रही है । साथ ही इस संस्था द्वारा लगातार वाह्टसप एवं मोबाइल नंबर जारी कर नवगछिया बाजार में उपलब्ध नहीं रहने वाली दवाई अन्य जगहों से उपलब्ध कर घर-घर तक पहुंचाने की कार्य कर रही है।
Total Downloads: 102
अभी तक इस संस्था द्वारा लगभग 700 से अधिक जरूरतमंद परिवार को नया टोला ,राजेन्द्र काॅलनी,नवगछिया बाजार,एन एच 31,जीरो माइल खरीक,बभनगामा , समेत अन्य कई जगहों पर सूचना मिलते ही रामत सामग्री पहुंचाने का कार्य की है। बाबा गणिनाथ सेवा समिति के अध्यक्ष पंकज कुमार भारती ने कहा कि संस्था यह कार्य अपने संस्था के सदस्यों से सहयोग लेकर कर रही है और उससे राहत सामग्री तैयार कर घर-घर तक लोगों को सेवा देने की कार्य कर रही है।

यह सेवा हर संभव जारी रहेगा, साथ ही आज से इस संस्था द्वारा माल गोदाम में फंसे कुछ विस्थापित लोगों को भोजन की व्यवस्था कर रही है इसमें आज करीबन 60 से 70 लोगों को रोटी सब्जी का पैकेट तैयार कर वितरण किया गया ।विश्व हिन्दु परिषद के अध्यक्ष प्रवीण भगत, डॉ दीपक कुमार, बाबा गणिनाथ सेवा समिति के अध्यक्ष पंकज कुमार भारती जांबाज सदस्य संदीप गुप्ता, शशीशेखर, विशाल गुप्ता, डबलू गुप्ता, विवेकानंद साह, सुमित कुमार, ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं।

