गोपालपुर : बालिकाओं की बेहतर शिक्षा के लिये बिहार व केन्द्र की मोदी सरकार द्वारा बडी -बडी घोषणाएँ की जाती हैं. परन्तु भागलपुर जिले के गंगापार स्थित प्रखंडों में स्थापित बंद पडे बालिका छात्रावास सरकार के दावे की हवा निकाल रहे हैं. इन्टरस्तरीय विद्यालय साहू परबत्ता में100 छात्राओं के लिये बने बालिका छात्रावास का उद्घाटन विधायक नरेन्द्र कुमार नीरज उर्फ गोपाल मंडल द्वारा पिछले वर्ष किया गया था.

परन्तु संचालक व वार्डन के विवाद के कारण पिछले दो अगस्त से बालिका छात्रावास बंद हो गया है. गोपालपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित प्रोजेक्ट इन्टरस्तरीय बालिका विद्यालय में 100 छात्राओं के लिये बने छात्रावास का उद्घाटन दो माह पूर्व किया गया था. छात्रावास हेतु लाखें रुपये की लागत से सामानों की खरीदगी की गई थी.

परन्तु आज तक एक भी छात्राओं के नामांकन नहीं कराये जाने के कारण उक्त छात्रावास प्रारंभ नहीं हो पाया. जबकि बालिका छात्रावास में मुफ्त भोजन, वस्त्र, आवास व छात्रवृत्ति दिये जाने का प्रावधान है. डीपीओ नीलिमा कुमारी ने बताया कि उच्च विद्यालयों में पठन -पाठन नहीं कराये जाने की जाँच कर कार्रवाई की जाएगी तथा दोनों बालिका छात्रावासों को ततकाल शुरु करने की योजना बनाई जा रही है

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *