नवगछिया। बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से ऊर्जा सचिव मनोज कुमार सिंह के निर्देशानुसार स्थानीय विद्युत कार्यालय से लेकर प्रमंडलीय कार्यालय तक सप्ताह में दो दिन विशेष शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर प्रत्येक सोमवार और शुक्रवार को लगाया जाएगा।

Whatsapp group Join

इस शिविर में बिजली उपभोक्ता अपनी समस्याएं एवं शिकायतें दर्ज करा सकेंगे, जिनका समयबद्ध निष्पादन किया जाएगा।

स्थानीय जेई राकेश रंजन ने जानकारी देते हुए बताया कि खरीक में विद्युत उपकेंद्र परिसर में इस विशेष शिविर का आयोजन किया जाएगा, ताकि क्षेत्र के उपभोक्ताओं को राहत मिल सके।

उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे अपनी समस्याओं के समाधान के लिए निर्धारित दिनों में शिविर में पहुंचकर शिकायत दर्ज कराएं।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *