नारायणपुर प्रखंड के भवानीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नगरपारा गांव में मंगलवार सुबह करीब सात बजे एक बड़ा हादसा हो गया। गांव निवासी अनिमेष झा बिजली का तार गिरने से घायल हो गए।

अनिमेष झा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) नारायणपुर में डाटा एंट्री ऑपरेटर (डीईओ) के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने बताया कि वह सुबह अपनी बेटी को कोचिंग छोड़कर बाइक से मथुरापुर बाजार की ओर जा रहे थे। इसी दौरान उच्च विद्यालय नारायणपुर के पास एक बंदर ने दो मंजिला मकान से अचानक बिजली के तार पर छलांग लगा दी।

बंदर के कूदते ही तार टूटकर सीधे उनकी बाइक पर आ गिरा, जिससे वे घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें इलाज के लिए ले जाया गया। घटना के बाद इलाके में कुछ देर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *