नवगछिया : बिटिया की शादी में पैसा अब बाधा नहीं बनेगा। 11 रूपये का रजिस्ट्रेशन कर ऐसे परिवार शादी के खर्च के तनाव से निजात पा सकते हैं। कमजोर आर्थिक पृष्ठभूमि वाले परिवार मई महीने में तेतरी मंदिर में होने वाली सामूहिक विवाह के लिए रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। केवल 11 रुपए में उनकी बेटी की शादी का कार्यक्रम संघ कराया जाएगा। दरअसल अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के स्टूडेंट फॉर हेल्प के नवगछिया इकाई के द्वारा इसका आयोजन कराया जाएगा।

आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के वर और वधू की शादी तेतरी दुर्गा मंदिर में कराई जाएगी। प्रांत सह संयोजक अनुज चौरसिया ने बताया कि कई ऐसे परिवार हैं जो आर्थिक स्थिति खराब होने पर अपने बच्चों की शादी नहीं कर पा रहे हैं। ऐसे परिवारों की सहायता करने के उद्देश्य से एक मुहिम चलाई जा रही है जिसमें रीति-रिवाज के साथ पात्रों की मंदिर में शादी कराई जाएगी। इस सामूहिक शादी में किसी भी जाति विशेष का कोई बंधन नहीं है। कोई भी हिंदू लड़का या लड़की इस सामूहिक शादी में भाग ले सकता है।

51 जोड़ों की शादी का लक्ष्य, अब तक 19 का रजिस्ट्रेशन

नगर प्रमुख रघुवीर कुमार ने कहा कि सामूहिक विवाह में 51 युवाओं के शामिल होने का लक्ष्य रखा गया है। फिलहाल 19 जोड़ों का रजिस्ट्रेशन हो चुका है। सामूहिक शादी में सम्मिलित होने के लिए नंबर जारी किए गए हैं। इच्छुक 8877951189 व 9973233729 पर कॉल कर विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं से संपर्क कर सकते हैं।

व्यवस्थाएं रहेंगी निःशुल्क

सह प्रमुख बाल कृष्ण ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान सभी व्यवस्था निःशुल्क रहेगी। इस दौरान वर-वधू की शादी के सभी सामान, उनके साथ आए लोगों के लिए खाने की व्यवस्था कोई खर्च नहीं लगेगा। पुरोहितों को दान भी अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से ही दिया जाएगा।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *