नवगछिया | प्रखंड के पकरा गांव निवासी ललन प्रसाद सिंह ने बिजली कंपनी से सूचना के अधिकार के तहत जानकारी मांगी तो उनके घर में लगा मीटर ही उखाड़ लिया गया। ललन प्रसाद सिंह ने बिजली कंपनी से जानकारी मांगी थी कि उन्होंने अब तक कितनी यूनिट बिजली खर्च की है, कितना बिल का भुगतान किया है और कितना बकाया है।
Total Downloads: 165
क्योंकि, उन्हें अब तक बिल नहीं मिला है। यह जानकारी उन्होंने 31 दिसंबर 2024 को मांगी थी। इसका जवाब बिजली कंपनी ने 15 फरवरी 2025 को दिया। लेकिन उससे पहले ही कंपनी के जूनियर इंजीनियर उनके घर में लगा मीटर उखाड़ कर ले गए।
अब तक उनके घर में न तो मीटर लगा है और न ही बिजली कनेक्शन है। इस संबंध में बिजली कंपनी के कार्यपालिका पदाधिकारी पवन कुमार ने कहा कि इसकी जानकारी उन्हें नहीं है। अगर ऐसा हुआ है तो जांच कराएंगे।

