नवगछिया । कदवा ओपी के बोड़वा टोला प्रतापनगर के पास नवगछिया मधेपुरा फोरलेन पर मिट्टी लदा ट्रैक्टर पलटने से दो युवक घायल हो गए। जिसमें एक युवक की मायागंज अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। प्रतापनगर निवासी सिकंदर पासवान का पुत्र अनमोल पासवान (18 वर्ष) और रूपेश कुमार (22 वर्ष) पिता बबलू सिंह कोसी नदी से मिट्टी लेकर प्रतापनगर आ रहे थे। पेट्रोल पंप के पास मिट्टी से लदा टैक्ट्रर पलट गया। रूपेश दूर जा गिरा, वहीं अनमोल टेलर के नीचे दब गया।
Total Downloads: 165
हादसे के बाद अनमोल घटनास्थल पर पड़ा हुआ था। लोगों ने कहा कि उसकी सांस नहीं चल रही थी। उसके परिवार की महिलाएं आकर अनमोल के पास बैठकर दहाड़ मारकर रो रही थीं। दोनों को कदवा पुलिस ने अनुमंडल अस्पताल भेजा। अनुमंडल अस्पताल में चिकित्सक ने अनमोल के सीने को पंप किया तो उसकी सांस चलने लगी।
आनन-फानन में उसे मायागंज अस्पताल रेफर किया गया। अनमोल के जीवित होने की खबर कुछ देर के लिए गांव में खुशी की लहर दौड़ गई। लोगों ने कहना शुरू किया कि जाको राखे साईयां मार सके ना कोय। सोशल पर यह खबर तेजीसे वायरल होने लगी। हालांकि बाद में अनमोल की मायागंज अस्पताल में मौत हो गई। जिससे गांव में मातम पसर गया

