नवगछिया : रंगरा और सैदपुर गांव में पीएचईडी  का पानी सप्लाई  काफी दिनों से बंद है। सप्लाई बंद होने के कारण दोनों गांव  में परेशानी बढ़ गई है। दोनों गांव में  बिजली विभाग का बिल बकाया रहने के कारण बिजली काट दी गई है। न तो ठेकेदार न विभाग को कोई मतलब है।

सैदपुर में एक प्लांट दुर्गा मंदिर के अंदर है। दूसरा युवंतर पुस्तकालय सैदपुर के बगल में दोनों जगह की बिजली काट दी गई है। रंगरा के ओमप्रकाश मंडल, मोहन चौधरी ने बताया कि बिजली बिल जमा नहीं होने के कारण बिजली काट दी गई है।

जिससे पानी सप्लाई बंद हो गया है।  प्रवीण कुमार ने बताया कि हमलोगों ने कई बार इंजीनियर और संवेदक से रिचार्ज करने को कहा, लेकिन रिचार्ज नहीं होने के कारण सैदपुर मध्य विद्यालय के समीप और दुर्गा मंदिर के समीप के दोनों बोरिंग के बिजली कनेक्शन को विच्छेद कर दिया है। जिसके कारण पानी सप्लाई होना बंद हो गया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

deneme bonusu