बिहपुर : प्रखंड के ट्राईसम भवन में सोमवार को बाढ़ पूर्व तैयारी को लेकर प्रखंडस्तरीय बाढ़ राहत अनुश्रवण सह निगरानी समिति की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें गंगा और कोसी में बाढ़ आने से पूर्व सुरक्षा को लेकर संबंधित विभाग के पदाधिकारियों व कर्मियों के साथ जानकारी प्राप्त कर समीक्षा की गई।

बैठक में शरणस्थली का चयन,खाद्यान्न, दवा, पशुचारा की उपलब्धलता, नाव, पॉलिथीन सीट, सत्तू, चूड़ा, गुड़, मोबाइल, मेडिकल टीम, पेयजल, रोशनी व महाजाल की उपलब्धता की समीक्षा की गई। साथ ही मड़वा पूरब, झंडापुर पश्चिम, बिहपुर-जमालपुर समेत अन्य पंचायतों में जल जमाव से निजात दिलाने पर भी चर्चा हुई।

पंचायत प्रतिनिधियों ने बताया जल जमाव से लोगों को नारकीय जीवन जीना पड़ता है। वहीं बाढ़ आने पर बाढ़ से बचाव को लेकर अपनाए जाने वाले उपायों की तैयारी को लेकर व्यापक जन जागरूकता कार्यक्रम भी चलाया जायेगा। अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख रीमा देवी और संचालन बीडीओ सतीश कुमार ने की प्रभारी सीओ रोहित कुमार भी मौजूद थे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *