नवगछिया : राजद ने बिहपुर और नाथनगर सीट के लिए अपने प्रत्याशियों को चुनाव मैदान में भेज दिया है। बिहपुर से इस बार पूर्व सांसद बुलो मंडल पर पार्टी ने दांव लगाया है। हालांकि पिछली बार यहां बुलो की पत्नी वर्षा रानी काे टिकट मिला था और वे जीती भी थीं।
युवा राजद के राष्ट्रीय नेता बुलो मंडल 2019 में भागलपुर से लोकसभा चुनाव हार गए थे। लेकिन 2015 में भाजपा के राष्ट्रीय नेता शाहनवाज हुसैन को उन्होंने हराया था। इधर, नाथनगर से अली अशरफी सिद्दीकी को राजद का प्रत्याशी बनाया गया है।

अब पीरपैंती की घोषणा बाकी है। हालांकि सीटिंग आधार पर रामविलास पासवान का टिकट तय है। सिर्फ आधिकारिक घोषणा का इंतजार कार्यकर्ताओं को है।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

