नवगछिया : थाना क्षेत्र के दादपुर जाने वाली ग्रामीण सड़क पर सुने जगह केला खेत के सामने दो की संख्या में बैखौफ बाइक सवार झपटमारों ने भारत फाइनेंस बैंक के कर्मी का एक लाख तीन हजार नौ सौ रुपया से भरे बैग की झपटमारी कर ली। गोराडीह के तरछा गांव निवासी उक्त कर्मी सोनू कुमार ने अज्ञात झपटमारों के खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। घटना बुधवार की बताई गई है।
पीड़ित ने अपने तहरीर में कहा है कि वह बुधवार को दादपुर से दो व ढोडिया से दो साप्ताहिक समूह से रुपए का कलेक्शन कर नवगछिया स्थित अपने कंपनी का शाखा बाइक से अकेले जा रहा था। उसी दौरान दादपुर गांव से दो किमी आगे बढ़ने पर पीछे से आ रहे एक ही अपाची बाइक पर दो की संख्या में सवार झपटमार ने सड़क के दोनों छोर प लगे केले के बगान के समीप वीरान जगह का फायदा उठाते हुए मेरे कंधे से बैग ले उड़े।

जिसके दौरान मैं सड़क पर गिर पड़ा। जबतक उठकर खड़ा हुआ तब तक झपटमार दूर निकल गए थे। उक्त बैग में समूह से कलेक्शन का एक लाख तीन हजार नौ सौ रुपया नगद था।

इसके अलावे एक टैब, चार्जर व अन्य कागजात थे। थानाध्यक्ष दिलीप कुमार ने बताया कि घटना को लेकर पीड़ित कर्मी ने थाने में अज्ञात झपटमारों के खिलाफ आवेदन दिया है। प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। घटना के सत्यता की जांच की जा रही है।


