नवगछिया। ब्रह्मोत्तर बांध की मरम्मत नहीं होने से प्रखंड मुख्यालय सहित गोपालपुर प्रखंड के अधिकांश पंचायत व रंगरा चौक प्रखंड की बड़ी आबादी बाढ़ की आशंका से आशंकित हैं। यहां तक कि प्रखंड मुख्यालय का सड़क संपर्क भंग होने की आशंका है।

Whatsapp group Join

 इस संबंध में गोपालपुर प्रखंड प्रमुख रागिनी देवी की अध्यक्षता में अंचलाधिकारी रौशन कुमार और बीडीओ निशांत कुमार की मौजूदगी में सैदपुर पंचायत के जनप्रतिनिधियों की बैठक में ब्रह्मोत्तर बांध की मरम्मत का कार्य तीस जून तक पूरा करने का निर्णय लिया गया था, लेकिन 29 जून तक कार्य शुरू भी नहीं हो पाया है।

प्रखंड प्रमुख रागिनी देवी व भाजपा के वरिष्ठ नेता सह सैदपुर के ग्रामीण नितेन्द्र सिंह उर्फ गुलाबी के द्वारा कार्य करवाये जाने की जानकारी दी गयी थी। इस बारे में पूछे जाने पर नितेन्द्र सिंह ने बताया कि वह अपने निजी काम में व्यस्त थे। पंचायत के मुखिया से संपर्क कर एक दो दिन में कार्य शुरू किया जायेगा। अंचलाधिकारी रौशन कुमार ने बताया कि अगले एक-दो दिनों में ब्रह्मोत्तर बांध की मरम्मत का कार्य शुरू करवाने का प्रयास किया जा रहा है।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *