श्रीगोपाल गोशाला नवगछिया में चल रहे श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के छठे दिन शनिवार को स्वामी केशवाचार्य ने कहा कि काम ही अभिमान का जन्मदाता है। हम सभी का पिया कौन है, कृष्ण भगवान। सभी के शरीर में आत्मा एक ही है, चाहे स्त्री हो या पुरुष या बच्चा। इसे कोई जला नहीं सकता। भगवान के प्रति आस्था और विशवास होना चाहिए तभी भगवत की प्राति होगी।

उन्होंने मनमोहक भजनों से श्रोताओं को खूब झुमाया। मेरा दिल तो दीवाना हो गया मुरली वाले, तेरा श्याम पिया मोरी रंग दे चुनरिया, श्याम पिया मोरी रंग दे चुनरिया। भागवत कथास्थल को बैलून, खिलौने व फूलों से सजाया गया था। स्थानीय एवं बाहरी कलाकारों ने कृष्ण विवाह एवं होली पर विभिन्न प्रकार की झांकी प्रस्तुत की। कथा सुनने के लिए दूर-दूर से श्रद्धालु आए थे।

आयोजन को सफल बनाने में संयोजक स्वामी आगमानंद जी, सह संयोजक सजन शर्मा, विकास चौधरी, आयोजक दयाराम चौधरी सहित दिनेश सर्राफ, रवि चौधरी, विकास चौधरी, सुभाष वर्मा, अशोक केडिया, विनोद केजरीवाल, शंकर चिरानियां सहित अन्य लोग मौजूद थे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *