नवगछिया अनुमंडल के रंगरा प्रखंड स्थित भवानीपुर काली मंदिर के पुनर्निर्माण कार्य की शुरुआत हो गई है। करीब 200 वर्षों से श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र रहे इस ऐतिहासिक मंदिर को अब आधुनिक शैली में भव्य और आकर्षक रूप दिया जा रहा है।


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

मंदिर निर्माण पर लगभग 2 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। इसे नए डिजाइन और बेहतर सुविधाओं के साथ विकसित किया जा रहा है, ताकि श्रद्धालुओं को पूजा-अर्चना के लिए सुविधाजनक और आध्यात्मिक वातावरण मिल सके। खास बात यह है कि पूरा निर्माण कार्य जनसहयोग से किया जा रहा है, जिसमें स्थानीय लोगों के साथ-साथ बाहर रह रहे श्रद्धालु भी बढ़-चढ़कर योगदान दे रहे हैं।

मंदिर के व्यवस्थापक प्रशांत कुमार उर्फ पिंटू यादव और कोषाध्यक्ष विश्वास झा ने बताया कि यह सिर्फ निर्माण कार्य नहीं, बल्कि लोगों की आस्था और भावनाओं से जुड़ा एक बड़ा अभियान है। उनका उद्देश्य मंदिर को इस तरह विकसित करना है कि यह आने वाले समय में क्षेत्र का प्रमुख धार्मिक स्थल बन सके।

ग्रामीणों का कहना है कि भवानीपुर काली मंदिर वर्षों से लोगों की मनोकामनाएं पूरी करता आया है। ऐसे में इसे भव्य स्वरूप देना पूरे इलाके के लिए गर्व की बात है। निर्माण कार्य में अरुण यादव, कैलाश यादव, चंद्रकांत कुमार उर्फ चुन्ना साह, सुधीर यादव, कन्हैया कुमार, रिंटू झा, गुड्डू झा, गोवर्धन पोद्दार, मुकेश भगत, राजीव झा, अंजनी झा, बहादुर यादव, पवन यादव और अमित सरकार समेत कई लोग सक्रिय सहयोग कर रहे हैं।

ग्रामीणों के अनुसार, मंदिर निर्माण कार्य चरणबद्ध तरीके से पूरा किया जाएगा और जल्द ही इसे नए स्वरूप में श्रद्धालुओं के लिए खोलने का प्रयास किया जा रहा है। यह पुनर्निर्माण क्षेत्र में आस्था, एकता और सामूहिक सहयोग का प्रतीक बनकर उभर रहा है।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet