नवगछिया : ढोलबज्जा थानाक्षेत्र के ढोलबज्जा बाजार निवासी पिंकू साह ने अपने सगे भाई भाई रामानंद साह, रामानंद साह की पत्नी रेखा देवी, भतीजा सूरज साह, शिवम साह, भतीजी बुलबुल कुमारी और सूरज कुमार की पत्नी और अन्य लोगों के ऊपर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर जान लेने की कोशिश करने का आरोप लगाया है।

आवेदक पिंकू साह ने ढोलबज्जा थाना में आवेदन देकर करवाई करने की मांग की है। आवेदन में लिखा है कि मेरे जमीन पर टाइटल सूट के तहत न्यायालय में मुकदमा लंबित है।

जिस पर मेरे भाई रामानंद साह, रेखा देवी, सूरज साह, शिवम साह, बुलबुल कुमारी और सूरज साह की पत्नी तथा अन्य लोग अवैध तरीके से घर का निर्माण कार्य कर रहे हैं। जब मैं निर्माण कार्य को रोकने के लिए गया तो मेरे ऊपर दबिया से हमला कर, मेरी जान लेने की कोशिश की और मुझे जान से मारने की धमकी बी दिया गया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....