नवगछिया/भागलपुर । कोरोनाकाल में क्वारंटाइन सेंटर में अनियमितता के आरोप में विभागीय कार्यवाही का सामना कर रहे रंगरा चौक के पूर्व अंचलाधिकारी जितेंद्र कुमार राम मंगलवार को अपर समाहर्ता के समक्ष पेश हुए। वे अभी रोहतास के शिवसागर में सीओ के रूप में कार्यरत हैं।

तत्कालीन डीएम की रिपोर्ट पर राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने अपर समाहर्ता को संचालन पदाधिकारी के रूप में सीओ के पक्ष को सुनने का निर्देश दिया था। विभाग को दिए गए जवाब पर सुनवाई शुरू हुई।

जिसमें सीओ ने सहमति जताई और कहा कि लगाए गए आरोपों को लेकर बिंदुवार जवाब दिया गया है। इस पर एडीएम ने सीओ को लिखित पक्ष रखने को कहा। मामले में 20 दिन बाद फिर सुनवाई होगी। इधर, प्रस्तुतिकरण पदाधिकारी सह नवगछिया के डीसीएलआर को भी मंतव्य देने को कहा है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *