नवगछिया । पीएम मोदी के भागलपुर में 24 फरवरी को होने वाले कार्यक्रम की तैयारी जोरों पर है। कार्यक्रम को लेकर एनडीए गठबंधन के तमाम नेता तैयारी में जुट गए हैं। शुक्रवार को जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा जदयू और बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के मंत्री सह भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप कुमार जयसवाल भागलपुर जाने के लिए वंदेभारत ट्रेन से नवगछिया स्टेशन पर उतरे।
Total Downloads: 166
जहां एनडीए कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि पीएम मोदी लाखों लोगों के बीच खुली जीप में सवार होकर मंच पर पहुंचेंगे। भीड़ सारे रिकॉर्ड तोड देगी।
पत्रकारों ने उनसे सवाल किया कि राजद का कहना है कि सीएम नीतीश दिल्ली के मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में नहीं गए क्योंकि वो जल्द ही महागठबंधन में आने वाले है। इस पर उन्होंने कहा कि राजद नेता लार टपका रहे हैं, लेकिन उनकी मंशा पूरी नहीं होगी। इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के कई नेता जनप्रतिनिधि मौके पर मौजूद थे।

