नवगछिया मकंदपुर चौक से सैदपुर जाने वाली 10 किलोमीटर लंबी सड़क पर 47 जगहों पर ब्रेकर बनाया गया है। इससे वाहन चालकों को परेशानी हो रही है। वहीं गिरने से बाइक सवार घायल हो रहे हैं। सड़क पर ब्रेकरों को दर्शाने के लिए साइन बोर्ड या किसी तरह के निशान नहीं लगाए गए हैं।

बाइक चालकों का कहना है कि रात में ब्रेकर नजर नहीं आते हैं। चारपहिया वाहन भी ब्रेकरों के कारण तेजी से उछलते हैं, जिससे हादसे का खतरा है। चालकों का कहना है कि इस तरह के ब्रेकर केवल उन जगहों पर होने चाहिए, जहां अधिक जनसंख्या हो और दुर्घटना का खतरा हो। वाहन चालकों ने पथ निर्माण विभाग के अधिकारियों से मांग की है कि सड़क पर संकेतक लगाया जाए।

स्थानीय निवासी नितेंद्र सिंह, राकेश कुमार, सोनू कुमार, पीयूष झा ने कहा कि सड़क पर चलना मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों ने मांग की है कि कुछ ब्रेकरों को हटाया जाए। पथ निर्माण विभाग के अरविंद कुमार ने कहा कि ब्रेकर के पास इंडिकेटर और सफेद निशान लगाए जाएंगे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....