बिहपुर : बिहपुर डाकबंगला परिसर में सोमवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा की नई मंडल इकाई की पहली बैठक आयोजित की गई। अध्यक्षता प्रखंड मंडल अध्यक्ष चंद्रकांत चौधरी ने किया। वहीं कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बंटी यादव व शशि भूषण यादव मौजूद थे। वहीं प्रखंड मंडल इकाई का विस्तार भी किया गया।

जिसमें उपाध्यक्ष के रूप में विकेश कुमार, अनुज कुमार, सुमित कुमार, प्रीतम सिंह, नीलेश महतो, प्रिंस कश्यप, गौरव कुमार व रमण कुमार, महामंत्री के रूप में मिथलेश कुमार व मनोरंजन कुमार,मंत्री के रूप में गुड्डू कुमार, आशीष कुमार, सत्यम चौधरी, अजय पंडित, दिनेश दास, प्रहलाद, अभिमन्यु, रवि, कोषाध्यक्ष के रूप में आजाद चौधरी, अभिषेक आनंद, आईटी सेल सह संयोजक आकाश चक्रवर्ती को जिम्मेदारी सौंपी गई।

इस मौके पर कार्यकर्ताओं को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 9साल पूरे होने पर उनके द्वारा की गई जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई साथ ही सरल एप के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *