नवगछिया : नवगछिया अनुमंडल कार्यालय के सभागार में बुधवार को भूमि विवाद के निष्पादन को लेकर पदाधिकारियों के साथ समीक्षात्मक बैठक एसडीओ मुकेश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित हुई. बैठक में डीसीएलआर परमानंद साह, एसडीपीओ प्रवेंद्र भारती सहित अनुमंडल के सभी अंचलाधिकारी व सभी थाना के थानाध्यक्ष मौजूद थे. बैठक में अंचल एवं थाना स्तर पर भूमि विवाद के मामले की समीक्षा की गई.

समीक्षा के दौरान अंचल व थाना स्तर पर बहुत से मामले लंबित हैं. इस संबंध में एसडीओ ने अंचल अधिकारी व थाना अध्यक्ष को जल्द से जल्द लंबित मामलों का निष्पादन करने का निर्देश दिया. एसडीओ ने कहा कि कुछ ऐसे मामले भी हैं जो न्यायालय में लंबित है. इन मामलों में अंचला अधिकारी व थानाध्यक्ष पूरे मामले से अस्वस्थ हो ले. अगर उक्त भूमि पर कोई विवाद होते हैं तो निरोधात्मक कार्रवाई के लिए प्रस्ताव भेजे.

उन्होंने कहा कि विवादित भूमि पर पक्ष या विपक्ष द्वारा किसी प्रकार का व्यवधान उत्पन्न किया जाता है तो ऐसी स्थिति में प्राथमिकी भी दर्ज कराएं. बैठक के दौरान उन्होंने सभी सीओ को तीन माह के अंदर थाना स्तर पर आए भूमि विवाद संबंधित मामलों की सूची उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. एसडीओ ने कहा कि थाना स्तर पर बहुत से मामले मापी व सीमांकन के भी हैं. इस मामले में अंचलाधिकारी को उक्त जमीन की मापी व सीमांकन कराने का निर्देश दिया गया है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *