नवगछिया : मकर संक्रांति के पावन अवसर पर श्री श्याम भक्त मंडल, नवगछिया के तत्वावधान में श्याम रसोई का आयोजन किया गया। इस अवसर पर खिचड़ी रूपी प्रसाद का वितरण राहगीरों, जरूरतमंदों एवं असहाय लोगों के बीच श्रद्धा और सेवा भाव के साथ किया गया।जिसमें करीबन 1500 व्यक्तियों ने प्रसाद ग्रहण किया।

इस आयोजन के माध्यम से श्री श्याम भक्त मंडल ने यह संदेश दिया कि मंडल केवल धार्मिक आयोजनों तक सीमित नहीं है, बल्कि “नर सेवा ही नारायण सेवा” के सिद्धांत को आत्मसात करते हुए समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का भी निष्ठापूर्वक निर्वहन करता है। ठंड के मौसम में किया गया यह सेवा कार्य न केवल लाभार्थियों के चेहरों पर मुस्कान लेकर आया, बल्कि सेवा करने वाले स्वयंसेवकों के हृदय को भी आत्मिक संतुष्टि से भर गया।

मंडल के पदाधिकारियों ने बताया कि भविष्य में भी इसी प्रकार के जनकल्याणकारी एवं सेवा भाव से परिपूर्ण कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे। इस पुण्य कार्य में मंडल के अध्यक्ष सुभाष चन्द्र वर्मा,सचिव मनोज चोधरी, मिडिया प्रभारी अशोक के डिया,शम्भू रुंगटा,सन्तोष यादुका,प्रदीप डोकानियाँ,मनोज अग्रवाल,पंकज सर्राफ के साथ कई सदस्य साथ में महिला सदस्यों का भी सहयोग सराहनीय रहा।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *