नवगछिया|नवगछिया से दुकान हटवा दिए जाने के बाद मछुआरों ने एसडीओ मुकेश कुमार को आवेदन देकर स्थायी मछली हाट की व्यवस्था करने की मांग की है। राजेश साहनी, सुनील सिंह, महथी सिंह, लड्डू सहनी, रोहित साहनी, घनश्याम सिंह आदि ने आवेदन में कहा है कि हमारा मुख्य पेशा मछली मारना व बेचना है।

रेलवे द्वारा वहां से हमलोगों को हटा दिया गया है। इससे हमारे सामने रोजी-रोटी की समस्या उत्पन्न हो गई है।  मछुआरों ने कहा कि वार्ड पांच के दक्षिण-पश्चिम बिसाय टोला के पास बिहार सरकार की जमीन है।

उस जमीन पर मछली हाट लगवाने की दिशा में पहल की जाए। जदयू के पूर्व जिलाध्यक्ष चंदेश्वरी सिंह ने कहा कि हाट हटा दिए जाने मछुआरों को परेशानी हो रही है। वार्ड पांच में मछली हाट लगने से मछुआरों को रोजगार मिल जाएगा।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *