नवगछिया : नवगछिया स्थित मदन अहल्या महिला कॉलेज का हॉस्टल होगा अब जल्द ही चालू हो जाएगा. महाविद्यालय प्रबंधन द्वारा इस तरह की अधिसूचना जारी की गयी है. मालूम हो कि हॉस्टल पिछले कई वर्षों से बनकर तैयार था लेकिन मूलभूत सुविधाओं के आभाव में यह हॉस्टल चालू नहीं हो पाया था. वर्षों से छात्राएं हॉस्टल चालू करवाने को लेकर संघर्षरत थी. हॉस्टल चालू होने की सूचना पर महाविद्यालय की छात्राओं में हर्ष का माहौल देखा जा रहा है.

इस अवसर पर अभविप की छात्राओं ने संगठन की महाविद्यालय अध्यक्ष अंजली कुमारी के नेतृत्व में अबीर गुलाल लगा कर जश्न मनाया. कालेज अध्यक्ष अंजली कुमारी ने बताया कि नवगछिया के छात्राओं को अब बहुत ही सहारणीय अवसर प्राप्त हुआ जो कि गौरव की बात है.

कालेज उपाध्यक्ष सुगंधा कुमारी ने बताया कि अब गरीब छात्राओं को पढ़ाई करने में आसानी होगी. अभाविप के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अनुज चौरसिया ने बताया कि नवगछिया के दूर दराज के ग्रामीण इलाकों के छात्रों के लिए हास्टल चालू हो जाने के बाद गरीब छात्रों को काफी आसान होगा. मौके पर सुगंधा, श्वेता, वर्षा, सपना, राहुल राज पाल, विक्रम, नवीन, गुरुदेव आदि मौजूद थे.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *