नवगछिया – नवगछिया के मदन अहल्या महिला महाविद्यालय में सत्र 2020 – 2023 के स्नातक आर्ट और साइंस के लिये नामांकन शुरू हो गया है. महाविद्यालय की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि महाविद्यालय के साइट पर फीस जमा करने के लिये एक पेमेंट लिंक मिलेगा.

पेमेंट सफलतापूर्वक भेज देने के बाद ही नामांकन पूर्ण माना जायेगा. छात्र छात्राओं को परेशानी न हो इसके लिये एक पूछताछ काउंटर बनाया गया है. महाविद्यालय से चार हेल्पलाइन नंबर 8677986519, 9472229924, 9955406945, 7004681426 भी जारी किया है. जिन छात्राओं को परेशानी हो उपरोक्त नंबरों पर पूछताछ कर सकती है.

File Photo

– पहले दिन 20 छात्रों ने कराया नामांकन

नवगछिया : स्थानीय बनारसी लाल सराफ कॉमर्स कॉलेज में नए सत्र के लिए स्नातक पार्ट वन का नामांकन शुक्रवार से शुरू हो गया है. तिलका मांझी भागलपुर विश्वविद्यालय द्वारा जारी प्रथम चयन सूची के आधार पर 16 अक्टूबर तक नामांकन कार्य जारी रहेगा.

यह जानकारी सराफ कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य मोहम्मद नईम उद्दीन के हवाले से कॉलेज के प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी राजेश कानोडिया ने दी है. उन्होंने यह भी बताया कि सराफ कॉलेज का सभी कार्यालय कार्य इस समय कॉलेज के निकट खादी भंडार में किया जा रहा है. जहां नामांकन के प्रथम दिन 20 छात्रों ने स्नातक पार्ट वन में अपना नामांकन कराया.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *