बिहपुर: प्रखंड के हरियो पंचायत के वार्ड नंबर दस निवासी किसान विलाश सिंह के 24 वर्षीय पुत्र सौरभ कुमार की ठनका की चपेट में आने से मौत हो गई। सौरभ शनिवार की शाम लगभग साढ़े पांच बजे हरियो कोसी तटबंध पर से मवेशी को लेकर घर आ रहा था।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 166
तभी ठनका गिरने की चपेट में आ गया। सौरभ की शादी महज चार माह पूर्व ही खगड़िया जिले के बेलदौर प्रखंड अंतर्गत धरका सिंह बासा निवासी रीमा कुमारी से हुई थी।
मुखिया प्रतिनिधि सच्चिदानंद सिंह और सरपंच राजकिशोर ने बताया कि घटना को लेकर सीओ एवं अन्य सक्षम अधिकारियों को जानकारी दे दी गई है। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो रहा है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
