नवगछिया : नवगछिया स्टेशन पर सोमवार को रेल पुलिस ने महानंदा एक्सप्रेस के जनरल बोगी से दो युवक को 118 बोतल शराब के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है. पूछताछ में पुलिस को दोनों युवकों ने बताया कि होली में शराब खापाने के लिए लाया गया था. गिरफ्तार किए गए दोनों युवक भवानीपुर थाना क्षेत्र के बलहा गांव निवासी सच्चिदानंद राय के 18 वर्षीय पुत्र गौरव कुमार, नारायणपुर वार्ड 12 निवासी मो मुस्ताक के पुत्र शमीम है.

Whatsapp group Join

पुलिस को दोनों युवकों ने बताया कि वे असम से शराब की खरीदारी कर ट्रेन के माध्यम से नारायणपुर स्टेशन पर उतरते. इस मामले में पुलिस ने नवगछिया राजकीय रेल थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली है. दोनों युवकों को मंगलवार के न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *