बिहपुर:  थाना क्षेत्र के एक गांव में पड़ोसी द्वारा एक महिला को उसके तीन वर्षीय पुत्र के साथ अपहरण कर लेने का मामला प्रकाश में आया है। इसको लेकर अपहृत महिला के परेशान पति ने सोमवार को बिहपुर थाना पहुंचकर आवेदन दिया है।

आवेदन में बताया है कि वह मजदूरी करने घर से बाहर गया था। उसी दिन पत्नी, पुत्र के साथ घर से लापता हो गई। बक्से में रखे जेवरात और 50 हजार रुपये भी लेकर चली गई है। बिहपुर थानाध्यक्ष राहुल ठाकुर ने बताया कि कार्रवाई की जा रही है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....