नवगछिया : माघी पूर्णिमा पर गंगा में डुबकी लगाने के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ के दौरान हादसे से बचने के लिए नवगछिया एसडीओ ने समय रहते सतर्कता बरती थी।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 166
इसके लिए पुलिस जिला प्रशासन ने डीजे बजाने पर प्रतिबंध के अलावा गंगा में नौकायन पर भी प्रतिबंध लगा दिया था। इसके बाद भी मेला आयोजक ने प्रशासन के आदेशों की अवहेलना कर गोपालपुर के तिनटंगा करारी घाट पर गंगा में नौका रेस का आयोजन किया था।
इस लापरवाही की भनक लगने पर नवगछिया एसडीओ उत्तम कुमार ने मामले में जांच के आदेश दिए हैं। माघी पूर्णिमा पर नौका परिचालन पर प्रतिबंध होने के बावजूद नौका रेस का किया गया आयोजन एसडीओ ने कहा जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
