नारायणपुर | मारपीट की घटनाओं में 6 लोग घायल हो गए। मधुरापुर बाजार में हुई मारपीट में आशीष कुमार और उनके पिता अजय कुमार घायल हो गए। बेटे ने गांव के ही कुर्बान अली, मो. रहमान समेत 6 लोगों पर केस दर्ज कराया है।
Total Downloads: 166
सोने की चेन व एक हजार रुपए छीनने, चाकू से हमला कर जख्मी करने का आरोप लगाया है। चकरामी के निसार आलम ने घास काटने के दौरान बच्चे के विवाद में हुई मारपीट को लेकर नारायणपुर के मो. आबिद, मो. लोकमान, मो. खालिद, मो. सलाम पर केस दर्ज कराया है।
वहीं दूसरे पक्ष के आबिद हुसैन ने बगीचे में चदरा की घेराबंदी तोड़कर उसमें लगे मोटर पंप चोरी कर रहे मो. शमशेर और शमशाद पर तलवार से वार कर घायल करने आरोप लगाया है। भवानीपुर थानाध्यक्ष महेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

