नवगछिया अनुमंडल के परबत्ता थाना क्षेत्र में एक अधेड़ व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हालत में मिला है। स्थानीय लोगों ने राघोपुर से पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल व्यक्ति को नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया।

परबत्ता थाना प्रभारी शंभू कुमार ने बताया कि घायल व्यक्ति की पहचान झारखंड के गोड्डा जिले के निवासी के रूप में हुई है। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी स्थिति गंभीर देखते हुए उसे मायागंज अस्पताल रेफर किया गया है।

थाना प्रभारी के अनुसार, घायल व्यक्ति अभी कुछ भी बोलने की स्थिति में नहीं है। वह अपना नाम तक नहीं बता पा रहा है। पुलिस यह जांच कर रही है कि वह किन परिस्थितियों में घायल अवस्था में यहां पहुंचा।

पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए विभिन्न पहलुओं से जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल के आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। इससे घटना के कारणों का पता लगाया जा सकेगा।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....