नवगछिया के खरीक थाना क्षेत्र के अंभो गांव में प्रेम सिंह, रितेश सिंह और रौशन कुमार को मारपीट के आरोप में रात को गिरफ्तार किया गया। वीणा देवी ने इन तीनों के खिलाफ थाने में शिकायत की थी।

📲 Download Naugachia News App

Total Downloads: 552

उन्होंने बताया कि आरोपी उनकी घर आए, गाली-गलौज की और जब उन्होंने मना किया, तो धक्का देकर गिरा दिया। उनके पति बचाने आए तो आरोपी ने गोली चलाई, जिससे पति ने जान बचाई।

फिर आरोपियों ने पति को पीटा और सिर फोड़ दिया। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए मायागंज रेफर किया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों को अगले दिन जेल भेज दिया गया।

वही गोपालपुर थाना क्षेत्र के तिनटंगा करारी निवासी राजेश मंडल को गोपालपुर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर कट्टा और दस कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। उसे चिकित्सकीय परीक्षण करवा कर पुलिस अभिरक्षा में जेल भेज दिय गया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....