नवगछिया। खरीक पुलिस ने मंगलवार की देर रात गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के अंभो निवासी पंकज सिंह को शराब के नशे में गिरफ्तार कर लिया।
पंकज शराब पीकर अपने घर के पास हंगामा कर रहा था। इसी दौरान किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंकज को गिरफ्तार कर लिया। यह जानकारी थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर नरेश कुमार ने दी।

