dd92c029 3523 40de 9bae d9c39f1069a6 80

नवगछिया। रुंगटा बालिका उच्च विद्यालय में बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की शाखा नवगछिया के सौजन्य से बुधवार को सेनेटरी पैड वेडिंग मशीन और निष्पादन मशीन लगाई गई। भागलपुर प्रमण्डलीय उपाध्यक्ष विनोद केजरीवाल ने बताया कि देश में स्कूलों में छात्राओं को सेनेटरी नैपकिन का मुद्दा अहम है।

इसका इस्तेमाल न करने के कारण कई बच्चियां बीमारियों की शिकार हो जाती हैं। छात्राओं को स्कूल में ही सस्ते में नैपकिन मुहैया कराने के उद्देश्य से राज्य के विद्यालयों में मारवाड़ी सम्मेलन के सहयोग से वेडिंग मशीन लगाया जा रहा है, इस मशीन के लगने से बालिकाओं की हाइजीन सम्बन्धी स्वास्थ्य समस्याओं का समाधान हो सकेगा। कमलेश अग्रवाल ने इसे एक सराहनीय कदम बताया।

वहीं स्कूल के हेडमास्टर अखिलेश कुमार ने मारवाड़ी समाज के विभिन्न कार्यो की भूरी भूरी प्रशंसा की। इस अवसर पर अध्यक्ष जीने सर्राफ, कन्हैया यादुका, विश्वनाथ यादुका, अशोक सर्राफ, सुरेश हिसारिया, रवि सर्राफ, अनिल केजरीवाल, भगवती पंसारी, मीडिया प्रभारी अशोक केडिया, प्रवीण केजरीवाल, राजेश कानोडिया तथा स्कूल की शिक्षिकाऐं, छात्राएँ अमरजीत सिंह मौजूद थे ।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *