बिहपुर की धरमपुर रत्ती पंचायत की मुखिया पिंकी देवी के बेटे साहिल कुमार ने फर्जी कंपनी बनाकर ठेका लिया। सामग्री की खरीद में भी अनियमितता बरती गई। 1.75 लाख रुपए का अधिक भुगतान किया गया। इस राशि की वसूली की गई।

असल में अस मामले में जीरो माइल के विद्यानंद ने जिला लोक शिकायत में इसके लिए आवेदन किया। इसमें कहा गया है कि जनप्रतिधियों का रिश्तेदार होते हुए पंचायत के काम के लिए ठेकेदारी लेकर काम करने और भ्रष्टाचार करने का मामला है। इसके बाद इस मामले में सुनवाई की गई।

इसमें बिहपुर के बीडीओ से मामले की जांच कर रिपोर्ट मांगी गई। बीडीओ ने जांच कर जब रिपोर्ट सौंपी तो मामला सही पाया गया। इसमें कहा गया कि आपूर्तिकर्ता साई ट्रेडर्स ग्राम पंचायत धर्मपुर रत्ती की मुखिया पिंकी देवी के पुत्र साहिल कुमार से नाम से निबंधित है। सामाग्री की आपूर्ति बिहार वित्त नियमावली के नियमानुकूल प्रतीत नहीं होता है।

इसके बाद बीडीओ को डीपीआरओ से समन्वय कर विधि विधिसम्मत कार्रवाई कराए जाने मार्गदर्शन मांगते हुए कार्रवाई करने कहा गया। इसके बाद इस मामले के संबंध में जिला पंचायत राज पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि वे बीडीओ और जिला लेखा पदाधिकारी के साथ संयुक्त रूप से प्रासंगिक मामले की जांच कर रिपोर्ट करेंगे। जांच रिपोर्ट में अनियमितताओं के अलावा ग्राम पंचायत धर्मपुर रत्ती के तत्कालीन मुखिया और पंचायत सचिव की ओर से कोटेशन प्राप्ति से लेकर भुगतान के समय तक सामाग्रियों की खरीद में अनियमितता बरती गई है। डस्टबिन (10 लीटर) की खरीद में 175289 रुपए अधिक का भुगतान का मामला सामने आया। इसकी वसूली के लिए निर्देश दिए गए। इसके बाद इस राशि की वसूली की गई।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *