नवगछिया : रंगरा प्रखंड के भवानीपुर पंचायत भवन में शनिवार को बिहार भवन एंव अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा भवानीपुर पंचायत के 66 निबंधित श्रमिकों के बीच केम्प लगाकर पंचायत के मुखिया दिपक कुमार उर्फ शिकारी शर्मा व श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी अशोक कुमार पांडे ने सभी श्रमिकों को कार्ड वितरण किया.

श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी अशोक कुमार पांडे ने बताया कि इसमें अप्लाई करने में 50 रुपये का खर्च आता है. इस योजना से गरीब श्रमिकों को बहुत ही ज्यादा फायदा है. उन्हें करीब 14 तरह के लाभ मिलेगा. जिसमें पंजीकृत महिला कामगार को प्रसव के दौरान 10 हजार रुपए दिया जाएगा, निबंधित निर्माण कामगार के स्वाभाविक रूप से मृत्यु होने पर उनके परिजनों को एक लाख रुपए, दुर्घटना में मृत्यु होने पर चार लाख रुपए, दिया जाएगा.

प्रत्येक साल निबंधित कामगार श्रमिकों को स्वास्थ्य लाभ मे तीन हजार रुपये मिलते है. उन्होंने कहा कि इस तरह के कई लाभ गरीब मजदूरों को मिलेगा. इस मौके पर पंचायत के सभी वार्ड सदस्य उपस्थित थे.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *