नवगछिया। जिला परिषद अध्यक्ष विपिन कुमार मंडल ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात कर नवगछिया को पूर्ण राजस्व जिला का दर्जा देने, ढोलबज्जा को नया प्रखंड घोषित करने तथा मदरौनी बांध के अधूरे निर्माण को पूरा कर उसके पक्कीकरण की मांग रखी।

मुलाकात के दौरान विपिन कुमार मंडल ने मुख्यमंत्री को बताया कि नवगछिया को पूर्ण जिला बनाने की मांग वर्षों से लंबित है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति, बढ़ती आबादी और प्रशासनिक जरूरतों को देखते हुए नवगछिया को जिला बनाना अत्यंत आवश्यक हो गया है।

उन्होंने यह भी कहा कि ढोलबज्जा को प्रखंड का दर्जा मिलने से स्थानीय लोगों को प्रशासनिक सुविधाएं आसानी से मिलेंगी और विकास कार्यों को गति मिलेगी। इसके साथ ही उन्होंने मदरौनी बांध के पक्कीकरण की आवश्यकता पर जोर देते हुए बताया कि अधूरे बांध के कारण हर वर्ष किसानों और आम जनता को बाढ़ व जलजमाव जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सभी मांगों को गंभीरता से सुना और कहा कि भागलपुर से उनका पुराना संबंध रहा है तथा सरकार इस क्षेत्र की समस्याओं को लेकर संवेदनशील है। उन्होंने आश्वासन दिया कि नवगछिया को जिला बनाने और ढोलबज्जा को प्रखंड घोषित करने के विषय में सरकार स्तर पर सार्थक पहल की जाएगी।

मदरौनी बांध के मुद्दे पर मुख्यमंत्री ने जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी की ओर संकेत करते हुए कहा कि इस संबंध में शीघ्र आवश्यक कार्रवाई की जाएगी और स्थायी समाधान निकालने का प्रयास होगा, जिससे क्षेत्र के लोगों को राहत मिल सके।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *