नवगछिया में अमृत भारत योजना के तहत सोनपुर डिवीजन के स्टेशनों का निरीक्षण मुख्य प्रोजेक्ट प्रबंधक प्रमोद कुमार ने किया। उन्होंने नवगछिया रेलवे स्टेशन पर एफओबी और एस्कलेटर की खुदाई में देरी पर नाराजगी जताई, यह काम जल्द शुरू होना चाहिए था लेकिन अभी तक नहीं हो सका।
उन्होंने बिहपुर के एईएन को कई निर्देश दिए। इस स्टेशन पर 22 करोड़ की लागत से एफओबी, रेस्टोरेंट और मॉल बनाने का काम शुरू होना है, जिसकी आधारशिला 2023 में प्रधानमंत्री द्वारा रखी गई थी,
लेकिन अभी तक केवल मिट्टी भराई और खुदाई हुई है। प्रमोद कुमार ने बताया कि सभी तैयारियां हैं और जनवरी के अंत तक काम शुरू होने की संभावना है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

