नवगछिया – नवगछिया थाना क्षेत्र के मुसहरी पट्टी में आपसी विवाद को लेकर नौनीयां पट्टी के ग्रामीणों के साथ में मारपीट हुआ. मारपीट मे मुसहरी पट्टी निवासी योगेंद्र रिक्यासन गंभीर रूप से घायल हो गया है. घायल योगेंद्र ने बताया कि वे अपने घर के पास खड़े थे कि नोनिया पट्टी के राहुल महतो, सुरण महतो, कुन्दन महतो, राजा कुमार महतो, कन्हैया महतो, राजा ने जाती सुचक गाली देने लगा.

इसका विरोध किए तो लाठी डंडे से हमें मारने लगा. जो मेरे आंख के उपर लगा जिससे हम घायल हो गए. जिसके बाद स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी. घटना स्थल पर नवगछिया पुलिस पहुंची और मामले को शांत कराया. वहीं दुसरे पक्ष से भी नवगछिया थाना लोग पहुंच गए. दुसरे पक्ष के सूरज कुमार पूर्व मुखिया सावित्री देवी ने बताया कि नगर पंचायत द्वारा मुसहरी पट्टी में सामुदायिक शौचालय बनाया गया है.

जिसमें सिर्फ मुसहरी पट्टी वाले लोग ही जाते है. जबकि उसमें हमलोग जाते है तो हमलोगों को मारने लगता है. जिसका हमलोगों ने विरोध किया तो मंगलवार को मुसहरी पट्टी के टून्नो ऋषि देव मुकेश ऋषि देव दीपक राय जग्गा ऋषि देव अन्य लोगों ने मिलकर मारने लगा. जिसमें सूरज कुमार और पूर्व मुखिया सावित्री देवी घायल हो गई है. प्रथम पक्ष के घायलों को परिजनों ने पहले नवगछिया एससी एसटी थाना ले गए जिन लोगों के ऊपर प्राथमिकी दर्ज करवाया गया इसके बाद एससी एसटी थाना पुलिस ने इलाज के लिए घायल योगेंद्र रिक्यासन उर्फ जग्गा इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल लाया जहां पर डॉक्टर ने इलाज किया.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *