नवगछिया । रंगरा पंचायत के चैती दुर्गा मंदिर के सामने शुक्रवार की दोपहर ढाई बजे कलबलिया नदी के पार मूंग तोड़ने गई तीन बच्चियां ठनके  की चपेट में आ गई, जिसमें आरती कुमारी (उम्र 15) वर्ष पिता विपिन मंडल घर केलाबाड़ी, इस्माईलपुर की मौत हो गई। वहीं नुजी कुमारी पिता बबलू मंडल  और ममता कुमारी पिता फागे मंडल वार्ड नंबर 5 रंगरा गंभीर रूप से घायल हो गईं। दोनों घायलों का इलाज रंगरा पीएचसी में किया जा रहा है। घटना की सूचना पर लोगों की भीड़ घटनास्थल पर उमड़ पड़ी। रंगरा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल भिजवाया।

 परिजनों ने बताया कि आरती अपने मौसा बबलू मंडल के यहां दस दिन पहले आई थी। वह अपनी मौसेरी बहनों नुजी और ममता के साथ मूंग तोड़ने कलवलिया नदी के पार गई थी। इसी दौरान बारिश होने लगी और ठनका गिर गया। आरती पूरी तरह ठनके की चपेट में आ गई, जिससे उसकी घटनस्थाल पर ही मौत हो गई। जबकि दोनो लड़कियों को भी इसका झटका लगा।

घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। मृतक बच्ची परिजन रंगरा पहुंचे। उनका रो रोकर बुरा हाल है। रंगरा थानाध्यक्ष रामराज सिंह ने बताया कि ठनका की चपेट में आकर एक लड़की की मौत हो गई है, जबकि दो घायल हैं जिसका पीएचसी में इलाज चल रहा है। मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को  सौंप दिया गया है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *