नवगछिया अनुमंडल के परबत्ता थाना क्षेत्र अंतर्गत राघोपुर दियारा में पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ सख्त अभियान चलाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। छापामारी के दौरान पुलिस टीम ने तीन अवैध शराब भट्ठियों को ध्वस्त कर दिया। साथ ही मौके पर मौजूद करीब 20,000 लीटर जावा महुआ को भी नष्ट कर दिया गया।
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई थी। दियारा क्षेत्र में लंबे समय से अवैध शराब निर्माण की शिकायत मिल रही थी। छापेमारी के दौरान शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाले उपकरणों को भी पूरी तरह नष्ट कर दिया गया।
पुलिस ने साफ कहा है कि अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और इसमें शामिल लोगों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।


