नवगछिया : परवत्ता थाना क्षेत्र के राधोपुर बहत्तरा गांव में तेज आंधी और बारिश के दौरान हुए हादसे में 74 वर्षीय हरिप्रसाद मंडल की मौत हो गई। पेड़ गिरने से गंभीर रूप से घायल वृद्ध ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

Whatsapp group Join

बासा पर गिरा विशाल पेड़

मृतक के पुत्र सुदामा मंडल ने बताया कि उनके पिता रात में भोजन करने के बाद घर के बगल स्थित बासा में सो रहे थे। इसी दौरान इलाके में तेज आंधी और तूफान शुरू हो गया। आंधी इतनी तेज थी कि बासा के पास खड़ा एक विशाल पेड़ टूटकर सीधे बासा पर गिर पड़ा। हादसे में हरिप्रसाद मंडल गंभीर रूप से घायल हो गए।

ग्रामीणों ने चलाया राहत कार्य

घटना के बाद परिवार के सदस्य और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। काफी मशक्कत के बाद घायल वृद्ध को पेड़ के नीचे से बाहर निकाला गया। उनकी हालत गंभीर होने पर तुरंत इलाज के लिए जेएलएनएमसीएच मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां बुधवार को इलाज के दौरान चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा गया शव

घटना की सूचना मिलने पर बरारी थाना पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर शव का पोस्टमार्टम कराया। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

वृद्ध की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं गांव में शोक का माहौल बना हुआ है।

आंधी-तूफान से बढ़ रही घटनाएं

स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि हाल के दिनों में लगातार आंधी और बारिश के कारण इस तरह की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। लोगों ने प्रशासन से संवेदनशील इलाकों में पुराने और कमजोर पेड़ों की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *