नवगछिया: शुक्रवार की रात नवगछिया के मीरजाफरी दास टोला में एक शादी समारोह में तनाव उत्पन्न हो गया। जब दूल्हा-दुल्हन की वरमाला की रस्म शुरू हुई, तब बारातियों ने फोग स्प्रे का उपयोग किया।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 165
यह स्प्रे जब पास खड़ी महिलाओं पर गिरा, तो सराती पक्ष ने विरोध किया। यह विवाद बढ़ते हुए दोनों पक्षों के बीच मारपीट में बदल गया।
गुस्साए ग्रामीणों ने बारात गाड़ी पर हमला कर उसका शीशा तोड़ दिया। पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। खरीक थानाध्यक्ष ने बताया कि अभी किसी पक्ष से लिखित शिकायत प्राप्त नहीं हुई है, किंतु मारपीट की घटना और गाड़ी के शीशे के टूटने की पुष्टि की। बाद में, पुलिस की मौजूदगी में विवाह की बाकी रस्में शांति से पूरी हुईं।.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
