नवगछिया। एक आवेदन वादी द्वारा प्रस्तुत किया गया जिसमें बताया गया कि 05 मई 2025 को उनकी नाबालिग बेटी बाजार में कपड़े खरीदने गई थी, लेकिन वह वापस घर नहीं आई।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 165
काफी तलाश के बाद पता चला कि गुंजन कुमार, जो खरीक के काजीकोरैया का निवासी है और जिसका पिता जालो मंडल है, उसे शादी के इरादे से भगा ले गया है। इस मामले में खरीक थाना में दर्ज कर जांच शुरू की गई।
इसी संदर्भ में, मानव और तकनीकी अनुसंधान के आधार पर, गुरुवार को अपहृता को बरामद कर चिकित्सकीय परीक्षण के लिए भेजा गया और न्यायालय में उसका बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
