नवगछिया : किसान एनएच-31 पर रंगरा से नारायणपुर तक मक्का सुखा रहे हैं, जिससे सड़क पर खतरनाक स्थिति बन रही है। बाइक चलाने वाले गिरकर घायल हो रहे हैं और सड़क संकरी होने की वजह से वाहन चालकों को परेशानी हो रही है।

सड़क किनारे लोग ईंट, गिट्टी और बालू रखकर भी राहगीरों के लिए दिक्कतें बढ़ा रहे हैं। कोई रोक-टोक न होने की वजह से और किसान सड़क पर मक्का सुखाने लगे हैं।

किसानों का कहना है कि उनके पास जगह नहीं है, इसलिए उन्हें मजबूरन सड़क पर मक्का सुखाना पड़ता है, जो गर्म रहने पर जल्दी सूखता है। नवगछिया, भवानीपुर, खरीक, और नारायणपुर में यह समस्या जाम का कारण भी बन रही है। नवगछिया के एसपी प्रेरणा कुमार ने कहा है कि इस समस्या की सूचना मिली है और सड़क पर मक्का सुखाने पर रोक लगाने के लिए थानाध्यक्षों को निर्देश दिया गया है। जिलाधिकारी से भी बात की गई है कि जल्द ही कार्रवाई होगी।.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....