नवगछिया में केंद्रीय विद्यालय की स्थापना करने की मांग नवगछिया के अभविप के सदस्यों ने की है. अभविप के सदस्यों ने जीबी कॉलेज में जल जांच प्रयोगशाला खोलने की मांग भी की है साथ ही मदन अहल्या महिला महाविद्यालय को आदर्श महाविद्यालय बनाने के लिए विशेष अनुदान देने की मांग की है. नवगछिया से अभविप के एक प्रतिनिधि मंडल ने केंद्रीय मंत्री को भागलपुर जा कर उक्त आवेदन मंगलवार को सौंपा है. प्रतिनिधि मंडल ने प्रो डा अशोक कुमार झा, विवि प्रमुख अजय कुमार सिंह, भाजपा के जिला मंत्री मुकेश कुमार राणा, फाइटर जेम्स आदि अन्य भी थे.
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 76
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
