नारायणपुर। भवानीपुर थाना क्षेत्र के नागर हाईस्कूल पहाड़पुर के पास शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि एक दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब तीनों बाइक से गेहूं की कटनी करने अपने खेत जा रहे थे।

मृतका की पहचान रायपुर गांव निवासी 55 वर्षीय गीता देवी के रूप में हुई है। वहीं, मिशन देवी और उनके पति धीरज शर्मा इस दुर्घटना में घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह करीब 8 बजे धीरज शर्मा अपनी पत्नी मिशन देवी और पड़ोसी महिला गीता देवी के साथ बाइक से कोसी बहियार स्थित खेत में गेहूं काटने जा रहे थे। इसी दौरान नागर हाईस्कूल पहाड़पुर के पास ग्रामीण सड़क पर सामने से आ रहे एक अनियंत्रित ट्रैक्टर ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार तीनों सड़क पर गिर पड़े। हादसे में गीता देवी के सिर में गंभीर चोट लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, मिशन देवी और धीरज शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायलों को तत्काल नारायणपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें मायागंज अस्पताल, भागलपुर रेफर कर दिया।

इस संबंध में घायल धीरज शर्मा के बयान पर भवानीपुर थाना में अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और फरार चालक की तलाश कर रही है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *