नवगछिया : नवगछिया में दो कोरोना के मरीज पाए गए हैं. संक्रमित पाए गए लोगो मे एक नवगछिया शहर एवं दूसरा नवगछिया उपकारा के एक बंदी है. नवगछिया अनुमंडल अस्पताल उपाधीक्षक डॉ अरुण कुमार सिन्हा ने कहा कि अस्पताल में दो लोगों की जांच की गई. जिसमें एक व्यक्ति संक्रमित पाए गए हैं. जबकि उपकारा में एक की जांच की गई. जिसकी रिपोर्ट पोजेटिव आयी हैं. उन्होंने बताया कि शनिवार को 13 लोगों का सेंपल जांच के लिए पटना भेजा गया है.

अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र ढोलबज्जा में, शनिवार को जांच शिविर लगाकर 156 लोगों की कोरोना जांच की गई. जिसमें तीन लोग पॉजिटिव पाए गए हैं. वहीं ढोलबज्जा में बढ़ते संक्रमण के बीच राहत की भी एक बड़ी खबर सामने आई है.

ढोलबज्जा अस्पताल के चिकित्सा प्रभारी डॉ वीरेंद्र कुमार व सेवानिवृत्त लिपिक उमाशंकर जायसवाल ने बताया कि- शनिवार को ढोलबज्जा के 10 लोगों की जांच रिपोर्ट नेगेटिव भी आई है. जो पहले पॉजिटिव पाए जाने पर होम क्वारेंटिन में थे. जांच शिविर में नवगछिया अस्पताल के मैनेजर डॉ० ओम कुमार, विजय कुमार, लैब टेक्नीशियन मोहम्मद जमशेद आलम व सुमित कुमार के साथ डब्ल्यूएचओ मिथिलेश कुमार व एएनएम सोल्टी जायसवाल मदद कर रहे थे.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *