रंगरा (भागलपुर)। रंगरा थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की से छेड़खानी का गंभीर मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पड़ोसी अजित कुमार को गिरफ्तार कर लिया है।

पीड़िता की मां ने रंगरा थाना में दी गई शिकायत में बताया कि आरोपी अजित कुमार ने उनकी नाबालिग बेटी को घर में अकेला पाकर जबरन उसके घर में प्रवेश किया। आरोप है कि आरोपी ने पीड़िता के साथ अभद्रता की और उसे जबरन भगा ले जाने का प्रयास किया। घटना के बाद परिजनों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए रंगरा थाना में संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस ने तकनीकी एवं मानवीय आसूचना के आधार पर कुछ ही घंटों के भीतर आरोपी अजित कुमार को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी अजित कुमार सधुआ कुम्हार टोला, रंगरा, भागलपुर का निवासी है। उसके पिता का नाम भादो पंडित बताया गया है।

पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की जांच जारी है और सभी पहलुओं की गंभीरता से पड़ताल की जा रही है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *