नवगछिया: गोपालपुर थाना क्षेत्र के हरनचक गांव में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर एक व्यक्ति को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 47
मिली जानकारी के अनुसार, गोपालपुर थाना अध्यक्ष इंस्पेक्टर मिथिलेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छापेमारी की। टीम में दरोगा कुमोद कुमार भी शामिल थे। छापेमारी के दौरान संदीप कुमार नामक युवक को हिरासत में लिया गया।
तलाशी के दौरान उसके पास से एक अवैध हथियार, जिंदा कारतूस और खोखा बरामद किया गया। पुलिस के अनुसार, ये सभी सामग्री अवैध रूप से रखी गई थी।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
